अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण न करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना यातायात द्वारा शहर के मुख्य चौराहा एवं मार्गों पर वाहन चेकिंग कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाई की गई। चेकिंग के दौरान बुलेट के अमानक साइलेंसर चेक किए गए। साथ ही अमानक स्तर के साइलेंसर न लगाने की समझाइश दी गई। वाहन चेकिंग के दौरान 76 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 25 हजार 800 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
114 Views

