रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के विकासखण्डों की पंचायतों में पंचों के 254 रिक्त पद है। इन पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने इसके लिए रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हंै। विकासखण्ड हरदा के लिए तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार हंडिया लवीना घाघरे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकासखण्ड खिरकिया के लिए तहसीलदार खिरकिया राजेन्द्र पंवार को रिटर्निंग आफिसर व नायब तहसीलदार सिराली भगवानदास तमखानिया को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड टिमरनी के लिए तहसीलदार टिमरनी प्रमेश जैन को रिटर्निंग आफिसर तथा नायब तहसीलदार रहटगांव रश्मि धुर्वे को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय हरदा में प्राप्त किए जाएंगे। इसी तरह विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय खिरकिया में प्राप्त किए जाएंगे। विकासखण्ड टिमरनी की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत पद के लिए नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय टिमरनी में प्राप्त किए जाएंगे।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!