विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा जाएगी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने संकल्प यात्रा के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री सिसोनिया को यात्रा के लिए आए प्रचार वाहन के रूट चार्ट निर्धारण तथा अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का दायित्व भी सौंपा गया है। इसके अलावा जिले की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को यात्रा के आगमन से पूर्व ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में यात्रा के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा यात्रा के दौरान प्राप्त आवेदनों को संकलित कर उन पर आवश्यक कार्यवाही का दायित्व सौंपा गया है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!