हरदा विधायक का हुआ अनूठा तुलादान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर के वार्ड क्र.28 शकुर सत्तार कॉलोनी में स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में नवनिर्वाचित हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने का गुलाब जामुन से तुलादान किया गया। समस्त वार्डवासियों द्वारा विधायक को शाल श्रीफल भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. दोगने द्वारा वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिली यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि आप सभी की जीत है। आपने मुझे जिताकर मध्य प्रदेश विधानसभा में आपके नेतृत्व करने का मौका दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। मैं हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपके साथ मिलकर आपके वार्ड की हर समस्या को हल करने की कोशिश करूंगा। इसके पश्चात शंकर मंदिर समिति एवं समस्त वार्डवासियों की मांग पर विधायक डॉ. दोगने ने मंदिर प्रांगण की बाउंड्री बाल निर्माण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समस्त वार्डवासियों द्वारा विधायक श्री दोगने का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, भूपेश पटेल, आहत खान, गोविंद व्यास, अमर रोजलानी, देवीदिन चावड़ा, ध्यान सिंह तोमर, राकेश सूरमा, योगेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अजय राजपूत, जगदंबे राजपूत, राजेश चावड़ा, अशोक राठौर, लोकेश, रोहित कवीर, राजा, संतोष विश्वकर्मा, धीरज, दिलीप ढोके, वहीद खान, परवेज प्रजापति, विकास भलाबी, राहुल राठौर, सोयप खान, रवि कबीर एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!