
प्रशांत शर्मा, हरदा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव एवं अमृत काल के पंच प्रण पर केंद्रित युवा उत्सव 2023 का आयोजन आदर्श महाविद्यालय परिसर में किया गया। सांसद दुर्गादास उइके ने प्रतिभागियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना नेहरू युवा केंद्र का सराहनीय प्रयास है। युवा प्रतिभाओं को आगे आकर इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में युवाओं से अपेक्षा की कि वह राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेंगे। बैतूल हरदा सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने प्रेषित संदेश में कहा कि आने वाले 25 वर्षों में देश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर आसीन करने की जवाबदारी देश के प्रत्येक नागरिक की है और यही प्रधानमंत्री के पंचप्रण हैं, जिन्हें देश के हर नागरिक को आत्मसात करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसंत राजपूत ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाते। युवा केंद्र उन्हें मंच प्रदान कर सराहनीय कार्य कर रहा है। इसके पूर्व नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक श्रीमती तारा पारगी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं युवा उत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को आबिद अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन सत्र में ज्ञानेश चौबे साहित्यकार की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान महेश भवरे, सुनील कुशवाह, विजय तिवारी, भूपेंद्र तोमर समस्त अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
यह रहे विजेता
लोक नृत्य विधा में आकाश एंड गु्रप प्रथम, सपना एंड गु्रप द्वितीय, एवं सुनीता एंड गु्रप तृतीय स्थान पर रहे। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विक्की ठाकुर प्रथम, जितेंद्र वामने द्वितीय, एवं प्राबद्ध सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कविता लेखन में मयूरी शर्मा प्रथम, ऋचा राजपूत द्वितीय एवं रेखा तुमराम तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सुदीप इवने प्रथम, हफशा खान द्वितीय एवं जिया खान तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में तुलसी धनगर प्रथम, नीरज यदुवंशी द्वितीय एवं मोहित रावत तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक अनिल जैन ने किया और आभार मयंक शर्मा एवं पुरुषोत्तम झिंझोरे ने माना। इस दौरान कालेज की ओर से संदीप खरे, तपिश सोलंकी, वाणी धार्मिक, गणेश विश्वकर्मा, ज्योति विरहा की कायक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र से ऋषभ बैरागी, हेमलता मंडराई, आरती भिलाला एवं विशाल चौहान उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 162

