साले के यहां आए बहनोई की कुएं में मिली लाश

 

अनोखा तीर, सिराली। थाना अंतर्गत ग्राम जिनवानिया में मंगलवार को खेत के एक कुएं में खातेगांव निवासी इरशाद पिता हुसैन खान 50 साल का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साले के यहां गांव आया हुआ था। इसके तहत 8 दिसंबर को वह जिनवानिया आया और 9 दिसंबर को घर वालों से 12 बजे की बस से घर वापस जाने का कहा। इसके बाद घर वाले मजदूरी पर चले गए। इसके बाद शाम को उनके साले मुबारिक पिता ईदु पिंजारा के पास उनकी बहन का फोन आया कि उसके जीजा घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद तीसरे दिन मंगलवार को मृतक के साले ने खेत से घास काटने के दौरान पास ही खेत के कुएं से दुर्गंध आते देख उसमें झांककर देखा तो शव दिखा, फिर पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच कर रहे एसआई गोपालप्रसाद पाल ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए खिरकिया भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

118 Views

Leave a Reply