रेत का अवैध परिवहन करते 6 डंपर जब्त

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना यातायात द्वारा अवैध परिवहन करने वाले डंपरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा 6 ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले डंपरों को जप्त किया। उक्त डंपरों पर ओवरलोड परिवहन का प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। थाना यातायात द्वारा पूर्व में जप्त किए डंपर के चालक योगेश मीणा एवं रोहित को माननीय न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों डंपरों के मालिकों पर 1 लाख 18 हजार 770 रुपए का जुर्माना किया गया।

130 Views

Leave a Reply