हरदा को मिली सौगात, मऊ-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन शुरु

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, इटारसी/हरदा। रेल मंत्रालय द्वारा मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के मध्य नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो कि भोपाल मंडल के इटारसी, हरदा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 15181 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन १६ दिसंबर २०२३ से प्रति शनिवार को मऊ जंक्शन स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 14.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 14.45 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 15.30 बजे हरदा पहुंचकर, 15.32 बजे हरदा से प्रस्थान कर, तीसरे दिन सोमवार को 3.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन १८ दिसंबर २०२३ से प्रति सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 11.10 बजे प्रस्थान कर, 21.05 बजे हरदा पहुंचकर, 21.07 बजे हरदा से प्रस्थान कर, 22.25 बजे इटारसी पहुंचकर, 22.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, अगले दिन 18.30 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट – रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खुरासों रोड, शाहगंज, जौनपुर, मड़ियाहू, जंघई, फूलपुर, प्रयागराज, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, हरदा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। कोच कंपोजीशन – इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

194 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!