सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आज शनिवार को गणेश चौक स्थित सिद्धीविनायक मंदिर में मुख्य जजमान सतीश बापटे द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है। उन्होंनें समस्त विप्रंधुओंं के अलावा धर्मप्रेमियों से धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है। वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक रजनीश शर्मा ने बताया कि विप्र एकता एवं धर्म प्रचार के पावन संकल्प अंतर्गत यह अनुष्ठान अनवरत है। जो प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को इच्छुक विप्रबंधु के निवास अथवा धार्मिक स्थल पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंनें सोसायटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!