प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी नेताओं ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर का पुण्य स्मरण किया। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोर्ड ऑफिस स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबा साहेब अंबेडकर के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारत का संविधान लिखा और हम संविधान को प्रणाम करते हैं। उन्होंने गरीबों, दलितों और शोषितों की जिंदगी बदलने के लिए लगातार संघर्ष किया।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. अंबेडकर का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके विचारों ने हमें संविधान के मूल तत्वों पर मार्गदर्शन दिया। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेते है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री माखनसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जुगलकिशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, पैनलिस्ट सचिन वर्मा, वंदना मार्तण्ड त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य सत्येन्द्र जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

301 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!