जानें कौन बना इंदौर हाईकोर्ट बार का अध्यक्ष? 1328 वकीलों ने किया था मतदान

इंदौर- हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में हर साल चुनाव होते हैं। इस साल भी चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें अध्यक्ष से लेकर सह सचिव तक का चुनाव किया गया। आपको बता दे, बीलिए मतदान के बाद हुई मतगणना के रिजल्ट रात को सामने आए जिसके बाद हाई कोर्ट में जमकर आतिशबाजी हुई और ख़ुशी का माहौल देखने को मिला।

इस बार इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रितेश ईनानी को चुना गया। उनके सामने अमर सिंह राठौर खड़े थे जो हर गए। इसके अलावा सचिव के पद के लिए भुवन गौतम चुने गए। उन्होंने मनीष गडकर को इस पद के लिए हराया। उपाध्यक्ष के पद के लिए यसपाल राठौर और सह सचिव शशांक शर्मा निर्वाचित हुए।

बता दें, बीते दिन यानी वोटिंग शुरू की गई थी चली उसके बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए। ये भी जानकारी सामने आई कि कुल 1328 वकीलों ने मतदान किया। हालांकि टोटल संख्या 1807 थी। मतदान के लिए हाई कोर्ट में करीब 48 बूथ बनाए गए थे। इसमें महिला एडवोकेट्स के लिए 5 पिंक बूथ बनाए गए थे।

160 Views

Leave a Reply