Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

10 दिसंबर को मुंबई में होने वाले साड़ी वॉकथॉन के लिए ई-पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया गया

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भारत में हथकरघा साड़ी परंपरा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की भागीदारी के साथ साड़ी वॉकथॉन के लिए ई-पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया। विभिन्न राज्यों की साड़ी शैलियों को प्रदर्शित करते हुए और इस प्रकार भारत को ‘विविधता में एकता’ वाले देश के रूप में चित्रित करते हुए, वॉकथॉन 10 दिसंबर, 2023 को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभागी इस समर्पित वेबसाइट के माध्यम से साड़ी वॉकथॉन के लिए नामांकन कर सकते हैं जिसमें पंजीकरण ओटीपी आधारित होगा। जरदोश पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने वाली पहली महिला थीं।

पहला साड़ी वॉकथॉन सूरत में आयोजित किया गया था, जहां पारंपरिक वस्त्रों की भावना को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर बने सामानों की अवधारणा का समर्थन करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की साड़ियां पहनकर 15,000 से अधिक महिलाओं ने फिटनेस के लिए वॉक किया था।

सूरत में साड़ी वॉकथॉन की सफलता के बाद, भारत की वित्तीय राजधानी, मुंबई देश की अब तक की सबसे बड़ी साड़ी वॉकथॉन की मेजबानी के लिए तैयार है। सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में फिटनेस के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस वॉकथॉन में देशभर से महिलाएं अपने पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहनकर हिस्सा लेंगी।

सांस्कृतिक विविधता और सशक्तिकरण के इस उत्सव में, देश भर से लगभग 10,000 महिलाओं के अपनी विशिष्ट पारंपरिक पोशाक में कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। इस शानदार कार्यक्रम में न केवल ऊर्जावान महिलाएं, बल्कि मशहूर हस्तियां, प्रभावशाली लोग, फैशन डिजाइनर और आंगनवाड़ी सेवक जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय लोग भी भाग लेंगे।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply