Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
कृषि रायसेन

उप खण्ड स्तरीय धान उपार्जन समिति गठित

1 min read
Text Size:

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति के अंतर्गत उपार्जन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेशानुसार का गठन किया गया है।

इस उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति का अध्यक्ष संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को बनाया गया है। जबकि अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, गोदाम प्रभारी म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन रायसेन, गोदाम प्रभारी मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड रायसेन तथा सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य बनाया गया है। इनके अतिरिक्त सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply