प्रेक्षक ने सेक्टर अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में हरदा के प्रेक्षक हनीश छाबड़ा तथा टिमरनी के प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखें। मतदान के दिन भी सेक्टर अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का दौरा कर उनके सम्पर्क में रहें। प्रेक्षक श्री बाली ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे सजग और सतर्क रहकर अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत नजर रखें तथा कोई भी समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाएं व समस्या का मौके पर ही त्वरित निराकरण करें। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे व रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!