आज थमेगा चुनावी शोरगुल…. आखिरी दिन कांग्रेस-भाजपा दोनों झोंकेंगे ताकत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अंतर्गत मतदान से दो दिन पहले 15 नवम्बर को चुनावी शोरगुल पूरी तरह थम जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे अभ्यर्थियों को चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित समय आज मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो रहा है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। इस दिन भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल समर्थकों के साथ स्थानीय संत रविदास चौक से रैली निकालेंगे। वहीं कांग्रेस भी इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे घंटाघर पर सभा करने को तैयार है। मुख्यालय पर दोनों ही दल के यह राजनीतिक आयोजन चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जहां रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेगी। वहीं कांग्रेस सभा के जरिये लोगों के बीच अपनी बात रखेगी।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!