नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया रावण दहन  

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के कई मोहल्लों में मंगलवार के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया और रावण के पुतले का दहन किया गया। शहर की मुदित होम्स कॉलोनी में बच्चों द्वारा अपने हाथों से बने रावण का दहन किया गया। राम, लक्ष्मण, सीता बने बच्चों की मोहल्ले वालों ने पूजा कर तिलक लगाया। श्रीराम बने बालक स्वस्तिक मालवीय ने तीर मारकर रावण दहन किया। दशहरा पर्व पर जीत का जश्न मनाते हुए नन्हे बच्चों ने रावण का निर्माण किया। नन्हे बच्चों द्वारा श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का वेश धारण कर रावण के पुतले का दहन किया। दशहरे के पर्व पर कई मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे ने छोटे-छोटे रावणों का निर्माण करने के लिए सुबह से ही जुट गए और देर शाम खुशी के साथ रावण के पुतले दहन किया। दशहरा पर्व का जश्न मनाते बच्चों द्वारा श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

193 Views

Leave a Reply