पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में जिला पुलिस बल और आरपीएफ पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से क्रिटिकल एवं वल्नरेबल ग्रामों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी एवं थाना प्रभारी टिमरनी द्वारा थाना पुलिस बल के साथ सोडलपुर ग्राम में तथा टिमरनी कस्बे के क्रिटिकल पोलिग बूथ का निरीक्षण किया एवं एरिया डोमोनाशन किया गया। इसके साथ ही मंगलवार शाम को हरदा थाना क्षेत्रांगत वल्नरेबल ग्राम एवं क्रिटिकल पोलिंग बूथ भुन्नास, आलनपुर ग्राम में पुलिस बल एवं आरपीएफ बल के साथ क्रिटिकल पोलिंग बूथ एवं ग्राम का एरिया डोमोनाशन किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर सभी उपस्थित ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

344 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!