कृषि मंत्री कमल पटेल आज भरेंगे नामांकन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनैतिक दलों में शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरु हो चुका है। इसी के तहत हरदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल विशाल नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगे। स्थानीय संत रविदास चौक खेड़ीपुरा से प्रारंभ यह नामांकन रैली शहर के मुख्य चौक चौराहे होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। इस दौरान भारत सरकार के कृषि मंत्री तथा मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। नामांकन दाखिल करने उपरांत दोपहर १.३० बजे स्थानीय परशुराम चौक पर एक जनसभा का आयोजन भी किया गया है। इस जनसभा को पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन रैली में पूरे हरदा विधानसभा क्षेत्र से हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित होंगे।

169 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!