सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में स्वास्थ्य मेला आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में स्वास्थ्य मेला 26 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि यह मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर के चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। मेले में प्रमुख रूप से एमडी मेडीसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आंख, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञो द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार व परामर्श दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

177 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!