मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 26 से 28 अक्टूबर तक तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय और खिरकिया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2-2 शिफ्टों में आयोजित होगा। प्रथम शिफ्ट में प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हरदा, टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम को प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हंै।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!