अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर 5 आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। आरोपी रितेश पिता राजकुमार चौहान निवासी पानतलाई थाना रहटगांव, आकाश उर्फ रिंकू पिता फूलसिंह कुचबंदिया निवासी बस स्टेण्ड के पास हरदा तथा कालू उर्फ विनोद उर्फ कृपाशंकर पिता दुर्गाप्रसाद कुचबंदिया निवासी खेड़ीपुरा हरदा को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हंै। जबकि आरोपी रामजीवन पिता देवीसिंह मालवीय निवासी खमगांव थाना रहटगांव तथा तेजा ओझा पिता गुल्लू ओझा निवासी वार्ड क्र. 1 लाईन पार टिमरनी को 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपी हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।
Views Today: 2
Total Views: 120

