नेशनल हाइवे पर हादसा…. अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात इन्दौर-नागपुर नेशनल हाइवे स्थित ग्राम अबगांवकला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक शिक्षक ने अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे शिक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा रात साढ़े 11 बजे के आसपास घटित हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के तुरंत बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया है। गनीमत रही कि नर्मदा स्नान करने जा रहे पदयात्री मदद के लिये आगे आए। उन्होंने डॉयल 100 को कॉल कर हादसे की खबर की। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक शिक्षक मदन पिता संजय गौर की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे शिक्षक संजय हटाकर की हालत गंभीर होने की वजह से परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार वाहन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या के चलते हंडिया और नेमावर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दूर से लोग नर्मदा स्नान के लिये पहुंच रहे थे। जिसमें हजारों पदयात्री भी शामिल हैं। इन्हीं में शिक्षक संजय गौर निवासी फुलडी और शिक्षक संजय हटाकर निवासी बड़वानी पैदल नर्मदा तट जा रहे थे, तभी ग्राम अबगांवकला के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान हाइवे पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिसके चलते वाहन चालक घबराकर भाग खड़ा हुआ।

एक सिंधखेड़ा तो दूसरा बड़वानी में पदस्थ

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार दोनों शिक्षक पर्व पर स्नान करने के लिये हंडिया जा रहे थे। संजय गौर जहां ग्राम सिंधखेड़ा में पदस्थ हैं, वहीं संजय हटाकर बड़वानी में अपनी सेवाएं देते हैं। बताते हैं कि मृतक शिक्षक संजय गौर की पत्नी भी शिक्षक है, जो रहटगांव में पदस्थ हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटी व एक बेटी भी है।

देर रात हाइवे पर लोगों का हुजूम

उधर, घटना के चलते हाइवे पर लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। दरअसल, शुक्रवार-शनिवार की रात पितृमोक्ष अमावस्या के कारण हाइवे पर आस्था की लंबी कतार देखने को मिली। इस बीच अबगांवकला में हुए हादसे की वजह से घटनास्थल पर खासी भीड़ लग गई थी। वहीं हाइवे पर भीड़ के चलते वाहनों के पहिये कुछ देर थमे रहे।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!