कबीर के भजनो से दी अग्रवाल को श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्व. एकनाथ अग्रवाल की स्मृति में शनिवार को संत कबीर के भजनों के सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया द्वारा स्थानीय गोपीकृष्ण गार्डन में भजनांजलि का आयोजन किया गया। लोकगायक श्री टिपानिया ने संत कबीर के भजनों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री टिपानिया ने भजनों के माध्यम से संदेश दिया कि सभी धर्म के लोग एकसाथ सद्भाव से रहें। कबीर ने कहा था हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबकी एक ही है माई, इतनी सी बात इन्हें समझ नहीं आई, फिर आपस में क्यों लड़ते हो भाई। सदागुरु कबीर साहेब ने भी पूरे समाज को एक साथ रहने का संदेश दिया था। आयोजित भजनांजलि में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने शहर के गणमान्य नागरिक पहुंचे।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!