महाराजा अग्रसेन जयंती….. विशाल रैली के माध्यम से देंगे एकता का संदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की 34 वीं पीढ़ी में जन्मे अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव रविवार को भक्तिभाव व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन अग्रवाल समाज के युवा मंडल ने विशाल वाहन रैली की रूपरेखा तैयार की है, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह साढ़े ९ बजे से समाज के मांगलिक भवन से रैली प्रारंभ होगी। इस मौके पर पुरुष वर्ग जहां सफेद वस्त्र तथा महिला वर्ग लाल एवं केसरिया वस्त्र पहनकर शामिल होंगी। रैली का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को प्रगाढ़ बनाना है। इसी दिन दोपहर 2 बजे से महाराजा अग्रसेन की महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे जाएंगे। अंत में सामाजिकजनों के लिये सामूहिक भोज का भी आयोजन रखा है। इस मौके पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ साथ महिला एवं युवा मंडल के पदाधिारी व सदस्य मौजूद रहेंगे।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!