कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, ऑनलाइन नामांकन आवेदन पर दिशा-निर्देश जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 9वी के छात्रों के ऑनलाइन नामांकन पर विशेष सूचना जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी की सूचना के तहत सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के नामांकन के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी की गई सूचना के तहत कक्षा 9वी के छात्रों को ऑनलाइन नामांकन आवेदन पत्र भरने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। जिसमें आवेदन पत्र भरने के अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश पत्र 28 जून 2023 और 27 दिसंबर 2023 के अनुसार यह नोटिस जारी किया गया हैं।

जारी निर्देश के तहत समग्र आईडी की जानकारी में संशोधन करने में आ रही समस्या के कारण आवेदन पत्र भरने में छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!