Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में धूमधाम से मनाई गई विनायक चतुर्थी

1 min read
Text Size:

चैन्नई- तमिलनाडु में विनायक चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राज्यभर में गणेश मंदिरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। अपने-अपने घरों में गणेश पूजा करने के लिए लोग सुबह से ही मूर्तियां खरीदने के वास्ते बाजारों में जुटने लगे। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, विपक्ष के नेता एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रमुख एडापड्डी के पलानीस्वामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने लोगों को विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। रवि ने एक ट्वीट में कहा ‎कि विनायगर चतुर्थी के शुभ त्योहार पर शुभकामनाएं। भगवान विनायगर सभी को ज्ञान, शक्ति, सफलता, खुशी और समृद्धि प्रदान करे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply