विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। बैठक में उन्होने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, सीएम मॉनिट के तहत प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बैठक में कहा कि जो अधिकारी विधानसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर अधिकारी बनाए गए हंै, वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का स्वयं दौरा करें और वहां जो भी कमी देखने में आए उसे सही कराएं। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूलों में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!