परिहार बने रासेयो के जिला संगठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर राष्ट्रीय सेवा योजना के हरदा जिला संगठक के पद पर हरदा डिग्री कॉलेज के सत्येंद्र सिंह परिहार का चयन किया एवं हरदा जिले की सभी एनएसएस इकाइयों के नेतृत्व का दायित्व दिया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डायरेक्टर गिरीश सिंहल ने श्री परिहार को महाविद्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने श्री परिहार एवं पूरी एनएसएस इकाई को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अपने दायित्वों को निभाते रहो एवं सफलताएं प्राप्त करते रहो। एनएसएस के छात्रों द्वारा भी श्री परिहार सर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवोदित जिला संगठक परिहार सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह उपलब्धि मेरी अकेले की नही, इसमें सभी का सहयोग रहा हैं। उन्होंने जिला संगठक के नवीन दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही एवं सभी को धन्यवाद दिया। इस उपलब्धि पर डायरेक्टर श्रीमती अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, श्रीमती सोनिया मोढ़, डॉ.मनोरमा चौहान, कपिल दुबे एवं सभी प्राध्यापकों ने परिहार को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

error: Content is protected !!