राजा शंकर शाह का बलिदान दिवस मनाया  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा के अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे एवं आश्रम अधीक्षक किशोर राठौर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पिता पुत्र के योगदान को याद करते हुए श्री पनागरे ने अमर शहीद जननायकों के जीवन परिचय से बच्चों को अवगत कराया और उनकी शहादत से प्रेरणा लेने की बात कही। आश्रम अधीक्षक किशोर राठौर एवं प्रधानपाठक सुरेन्द्र कुमरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील यादव और आभार श्रीमती संगीता पुरोहित द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आश्रम के सभी छात्र उपस्थित रहे।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!