अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सांवले ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा कर्मचारी एवं मजदूर संघ है। भारतीय मजदूर संघ के 950 अनुसांगिक संगठन देश प्रदेश एवं विश्व में अलग-अलग प्रकार से कार्य कर रहे हैं। यह दलगत राजनीति से दूर कर्मचारी और मजदूरों के हित में कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती कृषि उपज मंडी स्थित बलराम सभागृह में मनाई गई। कार्यक्रम में मजदूर संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सांबले के द्वारा विभिन्न संगठनों की समस्याओं को लेकर गहन चिंतन एवं चर्चा हुई और उन्हें हल कराने का आश्वासन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग प्रमुख डॉ अतुल सेठा एवं जिलाध्यक्ष अजय तंवर उपस्थित रहे। डॉ.सेठा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने वाले भारतीय मजदूर संघ को कर्मचारीयों, मजदूरों के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाला संगठन रेखांकित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम द्वारा किया गया। संचालन प्रबल पवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के सहमंत्री प्रबल पवार, पटवारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, स्थाई कर्मी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिला अध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, बनवासी कृषि एवं मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव अतुल शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिलाध्यक्ष अर्चना गौर, कोषाध्यक्ष अरूणलता दुबे, लिपिक संघ संतोष शुक्ला, लोकसेवा केंद्र कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संदीप भाटी, अतिथि शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष निलेश सोनी, राज्य शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, हाथठेला संघ जिलाध्यक्ष अकबर खान, पेंशनर संघ मिडिया प्रभारी आरबी सगर एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 24