अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यवसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजीव खरे ने स्वयंसेवको के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्योर् पर जोर दिया गया। डॉ.एलएन पाराशर एवं प्रोफेसर जगदीश गौर द्वारा रासेयो की समस्त गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय की कार्यकारी निदेशिका डॉ.मोना खरे ने अतिथियों का स्वागत एनएसएस बैच लगाकर किया गया। छात्रा अनन्या एवं नैना ने हम होंगे कामयाब गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। छात्र बलवंत बडौदिया एवं अन्य स्वयंसेवको द्वारा पूर्व शिविर से संबंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.धीरज नेगी ने एवं आभार हर्षा जायसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विधार्थी शामिल रहे।



