तीज की पूजा…. महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर आराधना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सिद्धी विनायक रेसीडेंसी में सोमवार को हरतालिका तीज के मौके पर महिलाओं ने संयुक्त रूप से पूजा की। इस अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधाना की। इस दौरान परंरगत फुलरे दिए गए। वहीं मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा की। रातभर चली पूजा दौरान महिलओं ने हरतालिका की कथा सुनी। साथ ही मातारानी के भजन कीर्तन भी किए। इस दौरान महिलाओं ने पूजास्थल की फूलों से विशेष साज-सज्जा की थी। महिलाओं ने बताया कि हर साल तीज तिथि पर यह व्रत रखते हैं। इस दौरान शिव-पार्वती की आराधना कर सौभाग्य की कामना की जाती है।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!