किसानों के खेतों में पहुंचे कृषि प्रसार कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मौसम साफ होते ही कृषि प्रसार कार्यकर्ता विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का दल रविवार को हरदा ब्लाक के ग्राम डगांवानीमा, पलासनेर, हंडिया, अजनास, भाटपरेटिया, केलनपुर, हीरापुर, रन्हाईकलां और ग्राम रेलवा पहुंचा। जहां किसानों के साथ उनके खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यहां से प्रसार दल खिरकिया ब्लाक के ग्राम कानपुरा, कुकडापानी, टेमलाबाड़ी, बम्हनगांव, लफांगढ़ाना, अंजरूद, दामोदरपुरा, बारंगी और छुरीखाल पहुंचा। इन ग्रामों में फसल का निरीक्षण उपरांत कृषि प्रसार दल टिमरनी ब्लाक के ग्राम निमाचाखुर्द, पानतलाई, नजरपुरा, सौताड़ा, डोलरिया, छीरपुरा, सोहागपुर, मनियाखेडी, दूधकच्छ, सिरकम्बा, नांदवा, सोडलपुर और उन्द्राकच्छ में किसानों के बीच पहुंचा। उप संचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीव्र हवा की वजह से मक्का फसल आड़ी हो गई है। यह समस्या केवल उन खेतों में दिखी, जहां मक्का घनी बोई गई है। इसके अलावा जिन खेतों में सोयाबीन की लंबाई ज्यादा तथा घनी बोई गई थी, उन खेतों में फसल आड़ी होने की बात सामने आई है। हालांकि फसल फलन की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसका विस्तृत आंकलन धूप निकलने के बाद खेत में चारों तरफ घूमने से स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जिन खेतों में नुकसान हुआ है, वहां संबंधित किसानों से फसल बीमा की जानकारी हासिल कर व्यक्तिगत रूप से बीमा कंपनी के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने अथवा कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर सूचित करने की बात कही है।

121 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!