विकास रथ गांवों का लगातार कर रहा दौरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विकास रथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मक्तापुर, भंवरदीमाल, मोरगढ़ी, छूरीखाल, सांगवामाल, जटपुरामाल, पहटकला, बारंगा व मांदला में पहुंचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि मंगलवार को बमनगांव, धनवाड़ा, सारंगपुर, चौकड़ी, पाहनपाट, नगावामाल, डेडगांवमाल, कानपुरा व टेमलाबाड़ीमाल का भ्रमण करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!