विधानसभा निर्वाचन के दौरान सोशल मीडिया की होगी लगातार मॉनिटरिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों पर जिला प्रशासन की टीम लगातार नजर रखेगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मस पर प्रसारित संदेशों की मॉनिटरिंग कर भ्रामक खबरों के संबंध में नागरिकों को सही तथ्य बताने के लिए व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम में शामिल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि आज से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स-फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सअप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर हरदा जिले से संबंधित भ्रामक खबरों की सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा कोई भी भ्रामक खबर पाए जाने पर निर्वाचन आयोग की निर्धारित मानक प्रक्रिया अनुसार उसके संबंध में वस्तु स्थिति सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाए। ताकि नागरिकों तक सही जानकारी पहुंच सके और वे भ्रमित न हो।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!