लगातार बारिश से निचली बस्तियों पर मंडराया संकट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे क्षेत्र के नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। इस बीच हरदा समेत ऊपरी हिस्से में लगातार बारिश के कारण नदी किनारे स्थित निचली बस्तियों पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। इसको लेकर नगर पालिका ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। हालांकि शुक्रवार देर रात तक स्थिति नियंत्रण में बताई गई। लेकिन बारिश का यही दौर रहा तो शनिवार को नदी का पानी निचली बस्तियों में प्रवेश कर जाएगा। ऐसी स्थिति में बाढ़ प्रभावित इलाकों को खाली करने के साथ-साथ वहां लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना तथा उनके भोजन एवं पेयजल को लेकर इंतजाम किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 164

Leave a Reply

error: Content is protected !!