कार्रवाई…. हंडिया पुलिस ने हथियारों के साथ आरोपी को दबोचा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में हंडिया पुलिस ने एक शख्स को देशी हथियारों के साथ दबोचा है। जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। हंडिया थाना प्रभारी अनिल गुर्जर ने बताया कि एसपी एवं एएसपी के निर्देशन तथा एसडीओपी अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच गुरूवार को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर टीव्हीएस अपाचे गाड़ी जिसका नंबर एम.पी. 10 जे-ए-1733 से खातेगांव से हरदा की तरफ जा रहा है । सूचना के आधार पर इन्दौर रोड स्थित कबीट वाले नाले के पास उक्त हुलिये के आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरन उसके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस समेत दोपहिया वाहन को जप्त करने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल गुर्जर ने बबताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का नाम रॉबिनसिंह चावला पिता जगदीश सिंह चावला जाति सिकलीकर उम्र 22 साल निवासी सिग्नुर थाना गोगवा जिला खरगौन होना बताया है। जिसके कब्जे से बरामद हथियार करीब डेढ़ लाख रूपये के बताए जा रहे हैं। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल गुर्जर, उपनिरीक्षक सीताराम पटेल, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुशवाह, नानकराम कुशवाह, प्रधान आरक्षक दीपक जाट, भीमसिंह राजपूत, आरक्षक नितेश कुशवाह एवं आरक्षक सायबर सेल कमलेश परिहार और मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

error: Content is protected !!