परिवहन विभाग ने 11 वाहनों पर लगाया जुर्माना

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी राकेश कुमार अहाके ने परिवहन विभाग के दल के साथ हरदा में अलग-अलग जगह पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान परिवहन विभाग के दल ने वाहनों के बकाया कर एवं बॉडी एक्सेस, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना फिटनेस व परमिट के संचालित डम्पर, यात्री बस, स्कूल बस एवं ऑटो रिक्शा वाहनों की जांच की। जांच के दौरान लगभग 11 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 15 हजार 200 रुपए जुर्माना लगाया गया। तथा वाहन चालकों को नियमपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी गई।

89 Views

Leave a Reply