नशा संबंधी मानसिक समस्या विषय पर सेमिनार आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान के तहत गुरूवार को नगर के शासकीय महात्मा गांधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में नशा संबंधी मानसिक समस्याओं और आत्महत्या की रोकथाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने और आत्महत्या की सोच से बचाव की रणनीतियां बताई गईं। इस अवसर पर नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ को नशे से संबंधित मानसिक समस्याओं और उनके बुरे परिणामों को बताते हुए उनकी पहचान और उपचार की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर टेलीमानस कार्यक्रम अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों 14416 और 18008914416 के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी गई। कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्रसिंह ठाकुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णकांत व डॉ. विजेन्द्र धनवारे ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए।

Views Today: 4

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!