Skip to content
Friday, 16 October 2026
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम

1 min read
Text Size:

वाहन चालकों के लिए बुधवार को भी राहत जारी है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक साल से भी अधिक समय से पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 92.25 डॉलर प्रति बैरल है और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 89.11 डॉलर हो गया है। पिछले दिनों रूस और सऊदी अरब द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कमी का एलान किया गया था, जिसके बाद कच्चे तेल के भाव में इजाफा हुआ है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

आप एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply