अक्टूबर से हर माह मिलेंगे 1250, बिजली बिल भी होगा कम : शिवराज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 10 तारीख रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्वालियर से सिंगल क्लिक कर लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागृह में किया गया। इस मौके पर सीएम श्री चौहान ने कई अहम योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को अब अक्टूबर से हर माह 1250 रूपये दिए जाएंगे। उन्होंने भारी बिजली बिलों से राहत देते हुए कहा कि इस महीने से गरीब बहनों के बढ़े हुए बिजली बिल कम कराए जाएंगे। ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके यहां एक किलोवाट से कम खपत होती है, उनके बिल केवल 100 रुपए आएंगे। आयोजित कार्यक्रम में सीएम की घोषणाओं पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!