अनोखा तीर, हरदा। विद्युत विभाग द्वारा लाईन मैंटनेंस के चलते आज विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा। 11 केवी कलेक्टर फीडर में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लाईन मैंटनेंस किया जाएगा। जिससे चलते कृषि उपज मंडी प्रांगण, कलेक्ट्रेट ऑफिस, विष्णुपुरी कॉलोनी, शिवम वाटिका, शुक्ला कॉलोनी एवं इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। आवश्यकता अनुसार मैंटनेंस का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
128 Views

