अनोखा तीर, हरदा। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने मीडिया से कहा कि हम देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपनी स्पष्ट नीतियों के आधार पर लड़ेंगे। हमारी नीति होगी कि सभी समाजसेवी संस्थाओं, स्वाभिमानी देशभक्त युवाओं को सरकार द्वारा बन्दूक के लाइसेंस और बन्दूक खरीदी पर 80 प्रतिशत की छूट मिले। इसका मकसद देश, समाज, मर्यादा की रक्षा है। यदि देशभक्त हिंदुओं के हाथों में बन्दूक हो तो बहन-बेटियों की इज्जत नहीं लुटेगी। दिल्ली, केरल, कश्मीर, अजमेर केराना, मेवात में आतंकी हमले नहीं होंगे। हर युवक-युवती को सैन्य शिक्षा, शिक्षितों को नौकरी और रिटायर होने पर पेंशन देना है। श्री पाण्डेय ने कहा हमारा उद्देश्य समाज में देशभक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह, उपाध्यक्ष शिव कुमार भार्गव, संगठन मंत्री रोहित दुवे, विद्यार्थी महासभा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद विश्वकर्मा, गौरक्षा महासभा हरिओम शरण महाराज, आज़ाद युवक संयोजक वीरसिंह राजपूत, संगठन मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सुमित मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष सुरभि दरबार, सतीश चौहान, संजय गंगवाल, सुदामा माली उपस्थित थे। अंत में जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आभार ज्ञापित किया।

