8वें दिन भी जारी रही पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों की हड़ताल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पॉलीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ की कलमबंद हड़ता आठवें दिन भी जारी रही। प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने कहा कि महापंचायत के आश्वासन तो मिले मगर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बेरुखी से नाराज अतिथि विद्वानों ने कृषि मंत्री कमल पटेल से भेंटकर चर्चा की। उन्होंने तकनीकी शिक्षा सचिव मनु श्रीवास्तव से टेलीफोन पर चर्चा की। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि व्याख्याताओं की महापंचायत शीघ्र बुलाई जाएगी। संघ के सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि अतिथि व्याख्याताओं द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर ज्ञापन दिया तो मौके पर आश्वासन मिले। गत 22 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा व मुख्यमंत्री को राखी भेंट कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि मंडल की विभागीय मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया से मुलाकात के बाद नोटशीट लिखने के बाद 3 दिनों में कार्यवाही का बोला गया। संघ के महासचिव देवीदीन अहिरवार ने बताया कि अतिथि व्याख्याताओं की महापंचायत न बुलाए जाने से हमारी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी।

पॉलीटेक्निक अतिथि विद्वानों की मांगें

अतिथि व्याख्याताओं का डाटा डीटीई पोर्टल पर सार्वजनिक कर 12 माह फिक्स मानदेय दिया जाए।

– अतिथि व्याख्याताओं को 65 वर्ष की आयु सीमा तक स्थायित्व दिया जाए।

– महिला अतिथि व्याख्याताओं को सवैतनिक मातृत्व अवकाश दिया जाए।

-भविष्य होने वाली नियमित भर्ती में 50 फीसदी पद अतिथि व्याख्याताओं के लिए आरक्षित किए जाएं।

– पुन: नियुक्ति से वंचित अतिथि व्याख्याताओं को शीघ्र नियुक्त कर अन्य विभागीय कार्य लिया जाए।

Views Today: 2

Total Views: 312

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!