मानव चैन बनाकर छात्राओं को कराया नाला पार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से हो रही जोरदार बारिश के बाद नगर के बसोडिया नाले में बाढ़ आ गई। शाम 4.30 बजे के करीब शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की छुट्टी होने के बाद नाले के रपटे के ऊपर से 2 फीट तक पानी बहने के बाद शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं की चेन बनाकर उन्हें सुरक्षित रपटा पार कराया गया। शाला के पूर्व प्राचार्य संजय करोड़े की उपस्थिति में छात्राओं को रस्सी की सहायता से चैन बनाकर रपटा पार कराया गया। मालूम हो कि कन्या शाला नगर से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित है। जहां प्रतिदिन करीब 300 से अधिक छात्रों को स्कूल आना-जाना होता है। इसी प्रकार कॉलेज छात्र-छात्राओं को भी इसी रपटे से होकर गुजरना होता है। बारिश का दौर देर शाम तक भी जारी रहा। उल्लेखनीय है की नागरिकों के द्वारा बालिकाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर की कन्या शाला को हायर सेकेंडरी बालक शाला के नवीन भवन में स्थानांतरित करने की मांग लगातार की जा रही है। मगर शिक्षा विभाग इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दे रहा।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!