अनोखा तीर, सोडलपुर। टेमागांव से हरदा तक एनएच 47 नागपुर इंदौर मार्ग का निर्माण कंप्लीट हो गया है, जिसका शुभारंभ जल्द किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से अन्य राज्य से आने वाले बड़े वाहनों को अब हरदा टिमरनी नहीं जाना पड़ेगा। जो बायपास से सीधे बाहर निकल जाएंगे। जिससे उनका समय और फेर बचेगा। अभी जो वाहन जा रहे थे उसमें हरदा टिमरनी सोडलपुर में लगभग 21 किलोमीटर लगता था। अब सीधी फोरलेन बनने से यह सफर 14 किलोमीटर में पूर्ण हो जाएगा। वहीं सड़क अच्छी होने और अलग-अलग मार्ग होने से समय भी कम लगेगा। सड़क बनने से क्षेत्रवासीयो में काफी खुशी है।
182 Views

