भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद कल देवास में, निकालेंगे रोड शो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की संविधान बचाओ, सत्ता परिवर्तन यात्रा 10 सितंबर को प्रात: 9 बजे देवास पहुंचेगी। जिसमें भीम आर्मी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। चंद्रशेखर आजाद यात्रा के दौरान रसलपुर बाईपास से रोड शो प्रारंभ करेंगे और एबी रोड से होते उज्जैन चौराहा स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्टेशन रोड होते हुए नूतन नगर अंबेडकर पार्क में पार्टी एवं संगठन कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वहां से पुन: रोड शो के माध्यम से बस स्टेण्ड, भोपाल चौराहे से भोपाल बाईपास पर रोड शो का समापन होगा। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होंगे। तत्पश्चात चंद्रशेखर आजाद काफिले के साथ खातेगांव पहुंचेंगे। जहां वे संविधान बचाओ एवं सत्ता परिवर्तन यात्रा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष एड. हीरो सोलंकी ने दी।  देवास प्रभारी जय कुमार चौहान ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होक रोड शो एवं यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 416

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!