प्रथम स्थान पर रही महृषि ज्ञानपीठ की टीम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 21 से 29 अगस्त खेल सप्ताह का आयोजन किया जाना है। जिसके अन्तर्गत इंडोर, आउटडोर एवं मनोरंजनात्मक खेलो का आयोजन किया जाना है। इसी श्रृंखला में खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकास खण्ड हरदा के द्वारा आज नेहरू स्टेडियम पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन उत्कृष्ठ विद्यालय प्राचार्य, क्रीडा अधिकरी रामनिवास जाट, राजेश विलिया, समन्वक सलमा खान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर महृषि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, दूसरे स्थान पर द फंडेशन ऑफ एजुकेशन की टीम रही। बालक वर्ग में प्रथम स्थान सनफ्लावर स्कूल हरदा एवं दूसरे स्थान पर सनरेज हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता में सुनिल वर्मा, इमरान खान, मनोज खोरे, अजय पूर्विय आदि निर्णायक रहे। इसमें महर्षि ज्ञानपीठ के विद्यार्थियों का संभाग स्तर के लिए चयन हुआ है। 14 वर्ष बालिका वर्ग में वंशिका राजपूत, सोनिया गोस्वामी, टीना मोरे, अवनी अग्रवाल का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में सौरभ खोरे, अमित धनगर, प्रेमनारायण सोलंकी का चयन हुआ। संचालक दीपक सिंह राजपूत ने चयनित खिलाड़ियों को शुभाकामनाएं दी हैं।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!