भारत जानो..विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज परिसर में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा संपूर्ण जिले की सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता भारत को जानो संपन्न हुई। जिसमें 12 स्कूलों के लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया। इसी के साथ राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें खातेगांव, खिरकिया, हरदा, टिमरनी सहित 12 स्कूलों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता हिंदी में प्रथम स्थान पर हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन, द्वितीय स्थान पर केंद्रीय विद्यालय हरदा एवं तीसरे स्थान पर सनफ्लावर स्कूल की टीम रही। इसी तरह संस्कृत गीतों में प्रथम हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन, द्वितीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर टिमरनी एवं तृतीय स्थान पर केंद्रीय विद्यालय हरदा में स्थान प्राप्त किया। दोनों चरणों में प्रथम हरदा स्कूल आफ एजुकेशन की टीम रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि हरदा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, विशेष अतिथि पवन गौर, निर्णायक दिलीप मिश्रा, अजय बिछोतीया टिमरनी एवं सलील साकल्ले रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन गिरीश सिंहल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र दुआ एवं विवेक त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर वीरेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राज नारायण मौर्य, डॉ.रविंद्र भागवत, डॉ.राधामोहन अग्रवाल, प्रकाश टांक, अंशुल अग्रवाल, महेश सदानी, अरविंद हरने, शुभम सोमानी, अजीत नाइक, अनिल राजपूत, डॉक्टर श्रीरंग मजूमदार एवं भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!