यात्रियों ने युवक को चोरी करते हुए पकड़ा

 

अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पहले यानी रविवार को रेल यात्रियों ने ट्रेन में एक ऐसे संदिग्ध युवक को पकड़ा, जो मोबाईल चोरी की कोशिश कर रहा है। इस दौरान वहां एक शख्स दूर से उस पर नजर रखे हुए था। इस दौरान उसने जैसे ही मोबाईल पर हाथ साफ करन चाहा, उसे तुरंत दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद उसने बचने के लिये तरह-तरह के जतन किए। लेकिन यात्रियों ने उसकी एक नही सुनी और हरदा स्टेशन पर उसे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने युवक के विरूद्ध मोबाईल चोरी करने की शिकायत की।

148 Views

Leave a Reply